Tuesday, 7 February 2023

विरासत /Virasat

 


विरासत में नही मिला मुझे ये हुनर 
एक एक अलफ़ाज़ चुम कर लाया हूं 

खानदानी नही है ये पेशा मेरा 
महज़ एक शौक के खातिर इधर चला आया हूं 

मेरी वसीयत है मेरे ये चन्द टूटे फूटे अलफ़ाज़ 
जिन्हें मैं  तन्हाइयों से निकालकर लाया हूं 

मेरा वारिस कल पढ़ेगा मेरा ये कलाम 
जिसे मैं रात की तारिखियों से ढूंड कर लाया हूं 

कोई हुनर नही है ये बस कुछ अहसास है 
जिन्हें में पन्नो पर बिखेरने आया हूं 

विरासत में मिले थे मुझे कुछ जज़्बात 
जिन्हें मैं अपने अल्फाजों में ढालने आया हूं 

I did not inherit this skill
I have kissed each alphabet

This profession is not my family
I have come here just for a hobby

My will is my few broken words
Whom I have brought out of loneliness

my heir will read my kalam tomorrow
which I have found from the dates of the night

No talent, it's just some feeling
Whom I have come to scatter on the pages

I inherited some feelings
whom I have come to mold into my alphabets.

write by 
zishan alam




 


No comments:

Post a Comment

मेरा गांव तेरा शहर

मेरा गांव तेरा शहर   ये शहर बहुत अजीब हैं तुझे पता हैं क्या खो गया था मैं  यहां तुझे  खबर हैं  क्या यहां   की  हवा मेरे गाँव के  जैसी नही है...